सनावद ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के कार्य में तेजी लाई जाए और वर्तमान में सनावद से खंडवा तक चलाई जा रही मेमू ट्रेन को सप्ताह के सातों दिवस चलाया जाए। यह मांग सामाजिक संस्थाओं सनावद विकास संघर्ष समिति एवं अंकुर फाउंडेशन ने रेल मंत्री से की है।समिति के सदस्यों ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में मांग की है कि मेमू ट्रेन को सातों दिन चलाकर दो की जगह चार फेरे लगाने