वारिसनगर: सतमलपुर में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
सतमलपुर में हुई मारपीट की घटना में वारिसनगर थाना कांड संख्या 186/24 दर्ज कर प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद लालो उर्फ नौशाद आलम पिता मोहमद शमशाद ग्राम नीम चौक थाना नगर जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। बताया जाता है की सतमालपुर निवासी भोला राम और मो लालो के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुई थी।जिसमें लालो ने भोला राम को उठाकर पटक दिया था।