जांजगीर: दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, एक नाबालिग बालक की मौत, एक युवक घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम चोरिया में दो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बाईक सवार चाचा भतीजे को गंभीर चोट आई जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में मनोज धनवार 17 वर्षीय बालक की मौत हुई है वही रेशम लाल धनवार गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है।