सिकंदरा: सीबीआई अधिकारी बनकर मोबाइल पर धमकाकर ठगे ₹65,499, राजपुर पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस कराए ₹53,781
राजपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई धनराशि में से ₹53,781 वापस कराए हैं। जानकारी के अनुसार, राजपुर थाना क्षेत्र के सिलहारा गांव निवासी देवेन्द्र शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा ने साइबर हेल्प डेस्क थाना राजपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जनवरी 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने स्वयं को CBI अधिकारी बत