नानपारा: तायपुर टेडिया संपर्क मार्ग पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
नानपारा के नील कोठी-तायपुर टेड़िया संपर्क मार्ग के निर्माण में अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क 6 इंच की निर्धारित मोटाई के बजाय केवल 4 इंच बनाई जा रही है और मोरंग की जगह पत्थर की धूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन शिकायतों के बाद अवर अभियंता ने निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया है।