जौनपुर: गोमती का जलस्तर 8 फीट पहुंचा, प्रशासन हुआ अलर्ट
गोमती नदी का जलस्तर बढ़कर आठ फीट पहुंच गया है। हालांकि खतरे का निशान 24 फीट है, इसलिए फिलहाल बाढ़ का कोई बड़ा खतरा नहीं है। पिछले दो दिनों में जलस्तर बढ़ने से गोपी घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर के चबूतरे तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। बाढ़ से बचाव और राहत कार्यों के लिए जिले में 58 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं