रामपुर: गंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Apr 25, 2026 शनिवार को दोपहर एक बजे के आसपास थाना गंज पुलिस ने रिक्शा से बैटरी चोरी करने के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।