डुमरांव: बीएमपी पुलिया बनी हादसे का खतरा, काम में सुस्ती से बढ़ी परेशानी, लोगों ने पक्ष विपक्ष के जनप्रतिनिधियों पर जताया आक्रोश
Dumraon, Buxar | Jun 16, 2026 डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के आगे कोरानसराय राजवाहा मार्ग पर स्थित बीएमपी पुलिया जर्जर होकर हादसे का बड़ा खतरा बन गई है। यह वीडियो मंगलवार की दोपहर 1 बजे का है। पुलिया की दोनों ओर लगी रेलिंग टूटकर धंस चुकी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मार्ग बीएमपी कैंप होते हुए नंदन की ओर जाने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है।