त्योंदा: जिला कलेक्टर ने सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए
Tyonda, Vidisha | Feb 11, 2025 मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत समस्त पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है।इसी क्रम में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी शीघ्र कराने के निर्देश जारी किए हैं।