बिहार: एसपी के नेतृत्व में श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया फ़्लैग मार्च
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 सरस्वती पूजा को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से एसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में बिहारशरीफ शहर में फ्लैग मार्च निकाली गई। इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि 15 और 16 फरवरी को मूर्ति का विसर्जन होगा ऐसे में किसी प्रकार के उपद्रव ना हो इसी को लेकर आज फ्लैग मार्च निकाली गई है।