हज़ारीबाग: चरही ओवरब्रिज के पास भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
रामगढ़-हजारीबाग मार्ग स्थित चरही ओवरब्रिज के समीप सुबह तेज रफ्तार ईंट लदे वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति वाहन के नीचे दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही चारी थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।