राहुल गांधी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संबंधी बयान के विरोध में कॉमर्स कॉलेज परिसर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष उ o बबीता कुमारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कड़ी निंदा की और राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया गया।