लोहरदगा: लोहरदगा पहुंचे JMM महासचिव विनोद पांडेय, कहा- बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की ताकत है
लोहरदगा जिले में झामुमो द्वारा नगर भवन में सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक दिवसीय जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय विशेष रूप से शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना था, ताकि जेएमएम सत्ता में बनी रहे।