धनौरा: गजरौला के गांव टोकरा पट्टी में युवाओं ने भीषण गर्मी के चलते राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया
गजरौला ब्लाक के गांव टोकरापट्टी में समाजसेवियों की टीम ने भीषण गर्मी और धूप से झुलस रहे राहगीरों को शर्बत का वितरण किया। शर्बत पीकर लोग खुश नजर आए। इस मौके पर वासिद मलिक आफरीदी, मोहम्मद आरिफ, डॉ वाजिद अली, डॉ मुस्तकीम, नितिन यादव, मौजम अली, वाहिद अली, शेखर यादव आदि मौजूद रहे।