अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में अज्ञात कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
थाना जहानाबाद ग्राम अडासेई निवासी मुनीष कुमार ने तहरीर में बताया। पिता रामचन्द्र 03 फरवरी को साइकिल से गांव अडासेई से पीलीभीत जा रहे थे कि रास्ते में लगभग 3:30 बजे लाल साहब के धर्मकांटे के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार के चालक ने पिता रामचन्द्र की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे पिता रामचन्द्र के शरीर में गम्भीर खुली व गुम चोटें आई।