पश्चिम बंगाल में आई-पैक के दफ्तर में ईडी के तलाशी अभियान के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार में टकराव अचानक तेज हो गया है। इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अब अमित शाह को चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है इसीलिए वह हमारे आईटी सेल पर छापा मरवा रहे हैं।