आरोन: रेलवे स्टेशन रोड पर निजी होटल में धाकड़ महासभा की हुई जिला स्तरीय बैठक, 25 अगस्त को हलछठ पर मनाएंगे भगवान बलराम की जयंती
Aron, Guna | Aug 22, 2024 गुना में धाकड़ महासभा की रेलवे स्टेशन रोड पर निजी स्थान पर 22 अगस्त को जिला स्तरीय बैठक हुई। जिला अध्यक्ष मनोज धाकड़ ने बताया, 25 अगस्त को हलछठ पर भगवान बलराम जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेश रांठखेड़ा शामिल होंगे। समाज उत्थान पर चर्चा होगी। समाजसेवी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।