आरोन: सुगनयाई गांव के पास दो बाइको की हुई टक्कर, एक घायल अस्पताल में भर्ती, आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
Aron, Guna | Aug 22, 2024 आरोन थाना क्षेत्र के सुगनयाई गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल संतोष अहिरवार निवासी खैराई ने बताया, बीती शाम बेटे का इलाज करा कर आरोन से अपने गांव खैराई जा रहा था। सामने से सुगनयाई गांव के पास दो बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। घायल को आरोन से जिला अस्पताल रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।