मुज़फ्फरनगर: पुलिस और गांजा तस्करों के बीच मुठभेड़ में 5 गिरफ्तार, 2 बदमाश गोली लगने से घायल, उड़ीसा से UP में गांजा सप्लाई कर रहे थे
नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।सिसौना रजवाहे के पास घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हुए। कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये का गांजा, क्रेटा कार, छोटा हाथी वाहन और अवैध हथियार बरामद किए। गिरोह उड़ीसा से गांजा लाकर UP में बेचते थे