मेरठ में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की
अनोखी मिसाल, बुजुर्ग की अर्थी को मुस्लिम
समुदाय के लोगों ने शमशान तक दिया कंधा
Meerut, Meerut | Mar 12, 2026 MEERUT DESK:- मेरठ शहर के नौगजा-खंदक बाजार इलाके में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली। यहां 80 वर्षीय बुजुर्ग सूरज प्रकाश पंजाबी के निधन के बाद उनकी अर्थी को हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर कंधा दिया।अंतिम संस्कार में सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने बताया- सूरज प्रकाश पंजाबी लंबे समय से नौगजा-खंदक बाजार में कमल भड़ाना पुत्र प्रेम सिंह भड़ाना के परिवार के साथ रहते थे। वह अविवाहित थे और वर्ष 1968 से इसी परिवार के साथ रह रहे थे। सोमवार को उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर उनकी भतीजी भी मौके पर पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों के अनुसार सूरज प्रकाश पंजाबी सभी के साथ बेहद मिलनसार स्वभाव से रहते थे। वह हिंदू परिवार के साथ रहते थे, लेकिन इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी उनका गहरा लगाव