भिवानी: CAWS यूनियन में भिवानी के हांसी गेट पर एक निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता कर सरकार पर निशाना साधा
अपने वेतन बढोत्तरी को लेकर पिछले दो दशकों से संघर्ष करते हुए प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन की लाठी-डंडों की मार झेलने वाले क्र्लकों से प्रदेश सरकार ने वेतन बढ़ोत्तरी के नाम एक बार फिर धोखाधड़ी की है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कागजों में तो क्र्लकों का वेतनमान बढ़ा दिया, लेकिन जमीनी हकीकत पर उतरकर देखा जाए तो इसका फायदा किसी को नही मिलेगा