उज्जैन शहर: माँ हरसिद्धि मंदिर में 16 लाख के गुप्त दान से बदली व्यवस्था, श्रद्धालुओं को टीन शेड और स्टील बैरिकेड्स से मिली बड़ी राहत
उज्जैन के 51 शक्तिपीठों में शामिल और सम्राट विक्रमादित्य की कुलदेवी माँ हरसिद्धि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जनसहयोग और गुप्त दान से प्राप्त लगभग 16 लाख रुपए की राशि से मंदिर परिसर में तीन टीन शेड और स्टील के जिग-जैग बैरिकेड्स लगाए गए हैं। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, टीन शेड निर्माण पर करीब 7 से 8 लाख रुपए और बैरिकेडिंग पर