रेडी गांव में शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ो नर नारी उमड़ पड़े। पंडित नितेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार से ही शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा समारोह मनाया जा रहा है जो कि रविवार का तक चलेगा। आज दूसरे दिन जुलूस निकाला गया जिसमें लोगों से भगवान की आरती लेने की गुजारिश की गई।