बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते हैं'
डोटासरा पर मदन दिलावर का तीखा हमला, बोले- 'बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते हैं'
प्रसूता महिलाओं की मौतों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जवाब देने के बजाय डोटासरा पर बरसे शिक्षा मंत्री
कोटा। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कोटा संभाग में प्रसूता महिलाओं की मौत के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरा।
डोटासरा के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उन पर तीखा हमला बोला। दिलावर ने डोटासरा को 'बुद्धिहीन व्यक्ति' बताते हुए कहा कि बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते हैं।
मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, प्रसूता महिलाओं की मौतों और स्वास्थ्य सेवाओं में खामियों को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलावर की ओर से कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया और वे इस मुद्दे पर चुप्पी साधते नजर आए।
बड़ा सवाल: महिलाओं की मौतों के मामले में सरकार की जवाबदेही और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर चर्चा कब होगी? राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय होना भी जरूरी है।
#Kota #KotaNews #RajasthanPolitics #MadanDilawar #GovindSinghDotasara #RajasthanNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 16, 2026