झांसी: झांसी में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने क्यूआर कोड स्कैन कर मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा जारी की
Jhansi, Jhansi | Apr 13, 2026 स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ताओं ने अगर अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है और बिजली कटने से पहले संदेश नहीं आ रहे तो अब चिंता की जरूरत नहीं है। दक्षिणांचल विद्युत वितरण लिमिटेड की जोनल टीम ने ऐसा क्यूआर कोड तैयार किया है जिसे स्कैन करते ही आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जो क्यूआर कोड तैयार किया गया है।