बेरो: नाग सांप के डंसने से किशोर घायल, सदर अस्पताल रांची रेफर
Bero, Ranchi | Jul 9, 2026 बेड़ो: नगड़ी पुरना पानी गांव में बुधवार शाम नाग सांप के डंसने से 16 वर्षीय अनीश मुंडा घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सीएचसी बेड़ो लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रांची रेफर किया गया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए नाग सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।