Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मदनपुर: बुधौल में शादी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, पिता के कंधे से एक साल में दूसरी बार उठी बेटे की अर्थी, गांव में मातम

Madanpur, Aurangabad | Jul 12, 2026
गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के बुधौल में शनिवार को बाइक और ट्रक की भीषण टक्कर में मदनपुर प्रखंड के माधोखाप टोला लक्ष्मण विगहा निवासी 27 वर्षीय विकास कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और गांव शोक में डूब गया। जानकारी के अनुसार विकास कुमार यादव अपने बड़े भाई की ससुराल पथरा गांव में आयोजित शादी सम

MORE NEWS

मदनपुर के युवक की आमस के बुधौल बाजार के पास सड़क हादसे में गई जान, भौजाई एवं साली जख्मी

माधोखाप टोला में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप टोला लक्ष्मण बिगहा गांव में शनिवार को मातम छा गया। गांव के युवक विकास कुमार पिता महेंद्र यादव की गयाजी के आमस थाना क्षेत्र में NH-19 पर सड़क हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार विकास अपने बड़े भाई स्व. अविलेश यादव के ससुराल पथरा गांव में रामप्रवेश यादव के घर गया हुआ था। दोपहर में वह पथरा से बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ मदनपुर जा रहा था। बाइक पर रामप्रवेश यादव की पुत्री प्रीती कुमारी और स्व. अवीलेश यादव की पत्नी अनिता कुंवर भी सवार थीं।

तभी आमस थाना के बुधौल बाजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार प्रीती कुमारी और अनिता कुंवर घायल हो गईं।घटना की खबर मिलते ही माधोखाप गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम में शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।मृतक के परिजनों के मुताबिक दो वर्ष पूर्व महेंद्र यादव के बड़ा बेटा अविलेश यादव की भी बीमारी से मौत हो गई थी।सूचना मिलते ही जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

#Madanpur #Gaya #NH19 #Amas #RoadAccident #ShankarYadavendu #RIP #RoadSafety #aurangabad

मदनपुर के युवक की आमस के बुधौल बाजार के पास सड़क हादसे में गई जान, भौजाई एवं साली जख्मी माधोखाप टोला में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोखाप टोला लक्ष्मण बिगहा गांव में शनिवार को मातम छा गया। गांव के युवक विकास कुमार पिता महेंद्र यादव की गयाजी के आमस थाना क्षेत्र में NH-19 पर सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकास अपने बड़े भाई स्व. अविलेश यादव के ससुराल पथरा गांव में रामप्रवेश यादव के घर गया हुआ था। दोपहर में वह पथरा से बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ मदनपुर जा रहा था। बाइक पर रामप्रवेश यादव की पुत्री प्रीती कुमारी और स्व. अवीलेश यादव की पत्नी अनिता कुंवर भी सवार थीं। तभी आमस थाना के बुधौल बाजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार प्रीती कुमारी और अनिता कुंवर घायल हो गईं।घटना की खबर मिलते ही माधोखाप गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम में शव घर पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।मृतक के परिजनों के मुताबिक दो वर्ष पूर्व महेंद्र यादव के बड़ा बेटा अविलेश यादव की भी बीमारी से मौत हो गई थी।सूचना मिलते ही जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। #Madanpur #Gaya #NH19 #Amas #RoadAccident #ShankarYadavendu #RIP #RoadSafety #aurangabad

Madanpur, Aurangabad | Jul 11, 2026

गयाजी: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- सदन की गरिमा और सवाल पूछने का प्रशिक्षण हो रहा, उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल

गयाजी में शनिवार को दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी पहुंचे।इस दौरान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि आज गयाजी में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम हो रहा है। इसमें माननीय उपराष्ट्रपति जी भी आ रहे हैं। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में विधायकों और जनप्रतिनिधियों को सदन में गरिमा कैसे बनाए रखी जाए और सवाल कैसे पूछे जाएं इसकी जानकारी दी जा रही है।

#GayaJi #Bihar #PramodChandravanshi #PrabodhanKaryakram

गयाजी: मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बोले- सदन की गरिमा और सवाल पूछने का प्रशिक्षण हो रहा, उपराष्ट्रपति भी होंगे शामिल गयाजी में शनिवार को दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी पहुंचे।इस दौरान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि आज गयाजी में दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम हो रहा है। इसमें माननीय उपराष्ट्रपति जी भी आ रहे हैं। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में विधायकों और जनप्रतिनिधियों को सदन में गरिमा कैसे बनाए रखी जाए और सवाल कैसे पूछे जाएं इसकी जानकारी दी जा रही है। #GayaJi #Bihar #PramodChandravanshi #PrabodhanKaryakram

Madanpur, Aurangabad | Jul 11, 2026

अरवल: NH-139 पर भीषण हादसा, हाइवा ट्रक की टक्कर से 4 की मौत, ट्रक जब्त

अरवल थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (NH-139) पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवा ट्रक की टक्कर से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजगीर राम, उनकी पत्नी मनीषा देवी, अमरजीत कुमार और रामदयाल के रूप में हुई है। सभी मृतक अरवल जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही अरवल थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

जांच में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

1. राजगीर राम, पे0 हकीम राम, ग्राम+ थाना परासी
2. मनीषा देवी, पति राजगीर राम, ग्राम+ थाना परासी
3. अमरजीत कुमार, पे0 राम जन्म सिंह, ग्राम- गुमली बिगहा, थाना परासी
4. रामदयाल, पिता स्व0 बनौली रजवाड़, ग्राम- भदासी

सभी मृतक जिला अरवल के रहने वाले थे।

#Arwal #NH139 #RoadAccident #BiharNews #RIP

अरवल: NH-139 पर भीषण हादसा, हाइवा ट्रक की टक्कर से 4 की मौत, ट्रक जब्त अरवल थाना क्षेत्र के फतेहपुर संडा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (NH-139) पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवा ट्रक की टक्कर से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजगीर राम, उनकी पत्नी मनीषा देवी, अमरजीत कुमार और रामदयाल के रूप में हुई है। सभी मृतक अरवल जिले के विभिन्न गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अरवल थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल भेज दिया। साथ ही दुर्घटना में शामिल हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जांच में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई: 1. राजगीर राम, पे0 हकीम राम, ग्राम+ थाना परासी 2. मनीषा देवी, पति राजगीर राम, ग्राम+ थाना परासी 3. अमरजीत कुमार, पे0 राम जन्म सिंह, ग्राम- गुमली बिगहा, थाना परासी 4. रामदयाल, पिता स्व0 बनौली रजवाड़, ग्राम- भदासी सभी मृतक जिला अरवल के रहने वाले थे। #Arwal #NH139 #RoadAccident #BiharNews #RIP

Madanpur, Aurangabad | Jul 11, 2026

गयाजी जिला के आमस थाना के बुधौल बाजार में एनएच 19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल

गयाजी जिला के आमस थाना के बुधौल बाजार में एनएच 19 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल

Madanpur, Aurangabad | Jul 11, 2026

औरंगाबाद: मदनपुर में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, 3 बच्चे घायल, बड़ी घटना टली`

चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, बस छोड़कर भागा चालक

औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा के समीप शनिवार को एक बड़ी घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पिकअप चालक के मुताबिक एक निजी विद्यालय की बस के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि बस ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे आ रही पिकअप वैन ने बचाव में स्कूल बस में टक्कर मार दी और पलट गई। 

इस हादसे में बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों व पिकअप चालक का कहना है कि टक्कर होते ही बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पिकअप चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने वाहन से निकलकर बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को संभाला और परिजनों को सूचना दी। वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्रिंसिपल गौतम कुमार ने बताया घटना हुई दो तीन बच्चे की हल्की चोट लगी जो सभी सुरक्षित है उन्होंने बस चालक के लापरवाही व बस में बच्चों को छोड़कर चालक के भागने के सवाल पर फोन कट कर दिया।

औरंगाबाद: मदनपुर में स्कूल बस और पिकअप की टक्कर, 3 बच्चे घायल, बड़ी घटना टली` चालक की लापरवाही से हुआ हादसा, बस छोड़कर भागा चालक औरंगाबाद जिला के मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बिगहा के समीप शनिवार को एक बड़ी घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों एवं पिकअप चालक के मुताबिक एक निजी विद्यालय की बस के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि बस ने अचानक मोड़ लिया, जिससे पीछे आ रही पिकअप वैन ने बचाव में स्कूल बस में टक्कर मार दी और पलट गई। इस हादसे में बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों व पिकअप चालक का कहना है कि टक्कर होते ही बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पिकअप चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने वाहन से निकलकर बस में सवार सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बच्चों को संभाला और परिजनों को सूचना दी। वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्रिंसिपल गौतम कुमार ने बताया घटना हुई दो तीन बच्चे की हल्की चोट लगी जो सभी सुरक्षित है उन्होंने बस चालक के लापरवाही व बस में बच्चों को छोड़कर चालक के भागने के सवाल पर फोन कट कर दिया।

Madanpur, Aurangabad | Jul 11, 2026