पन्ना: पन्ना पुलिस ने दो बकरी चोरों को किया गिरफ्तार
Panna, Panna | Dec 3, 2024 पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में बकरी चोरी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधिविरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस टीम ने चोरी की गई 2 बकरियाँ और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल को भी बरामद किया।