पन्ना: बारदाना और सर्वेयर की कमी से धान खरीद शुरू नहीं हो सकी, किसानों को परेशानी
Panna, Panna | Dec 3, 2024 पन्ना जिले के गुनौर विकासखंड स्थित सलेहा धान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को पहले ही दिन परेशान होना पड़ा। 2 दिसंबर को खरीदी केंद्र पर धान खरीदी प्रारंभ होनी थी, लेकिन बारदाना और सर्वेयर की अनुपलब्धता के कारण खरीदी शुरू नहीं हो सकी।