आरा: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव में आहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई।
Arrah, Bhojpur | Jan 29, 2024 भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव में रविवार की देर शाम आहर में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के लहरी तिवारी डीह गांव निवासी फौजदार पासवान का 30 वर्षीय पुत्र धनजी पासवान है एवं वह पेशे से मजदूर था।