बंजरिया: मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी सपना को सोमवार को यूएचएस चैलाहा में बीईओ द्वारा सम्मानित किया गया
मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी सपना कुमारी को बीईओ द्वारा सोमवार यूएचएस चैलाहा में सम्मानित किया गया। बीईओ अनूप कुमार ने कहा कि सम्मान से ही असल प्रतिभा निखरती है। वही शिक्षाविदों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से प्रत्येक वर्ष टॉपर छात्र छात्राएं निकल रही है। जरूरत है कि समय पर शिक्षक व अभिभावक एक साथ मिल कर उसे निखरने में पूरा पूरा सहयोग करे।