ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में गुरुवार को बिजली का शटडाउन, प्रीतमपुर से नारायण विहार तक प्रभावित रहेंगे उपभोक्ता
ग्वालियर में गुरुवार 18 जून को अति आवश्यक निर्माण एवं संधारण कार्य के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रीतमपुर, गोले का मंदिर, नारायण विहार सहित कई क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। जिसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा बुधवार रात करीब 9:00 बजे जारी की गई।