झालरापाटन: झुमकी पीएचसी में पहली बार डिप्सी जीटीटी टेस्ट, गर्भवती महिलाओं में डायबिटीज की सटीक पहचान शुरू
झालावाड़ के झुमकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण स्तर पर पहली बार नॉन-फास्टिंग सिंगल-स्टेप ग्लूकोज टोलरेंस टेस्ट (जीटीटी) से जेस्टेशनल डायबिटीज की सटीक स्क्रीनिंग शुरू की गई है। नोडल अधिकारी डॉक्टर शुभम पाटीदार ने गुरुवार शाम 5:00 बजे बताया कि यह पहल सीएमएचओ डॉ. साजिद खान और आरसीएचओ डॉ. मुकेश नागर के निर्देशन में चिकित्सा अधिकारी द्वारा की गई।