बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बडौदा कुदेशिया ब्रांच में लगी आग
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा कुदेशिया ब्रांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक से आग लग गई। आग लगने से बैंक के अंदर अफरा तफरी मच गई। तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।