भरतपुर: हिस्ट्रीशीटर सहित 6 शूटर गिरफ्तार, बदमाशों से बरामद हुए हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट
भरतपुर मथुरा गेट थाना पुलिस और DST टीम ने सारस चौराहे स्थित एक होटल से हिस्ट्रीशीटर विनोद पथेना और उसके 6 शूटर को गिरफ्तार किया है। सभी बदमाश ज्वेलर को लूटने की फिराक में थे। आरोपियों से 3 पिस्टल, 2 कट्टे, जिंदा कारतूस, तलवार और बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पहली बार बदमाशों से बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई है।