मथुरा: ईको गैंग का भंडाफोड़, लिफ्ट देकर श्रद्धालुओं के जेवर लूटने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, सरगना पर हत्या और लूट के 16 केस दर्ज
यात्रियों को अपनी ईको गाड़ी में लिफ्ट देता और फिर अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाकर उनके बैग से जेवर और नगदी पार कर देता था। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसमें संदीप,सोनी और कार्तिक शामिल है, जो मेरठ और हापुड़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां और करीब 65 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं