बनमनखी: जानकीनगर पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत जानकीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुबन झगरुआ टोला वार्ड संख्या 04 निवासी फागु मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त अभियुक्त