हैदरनगर: रेल उपभोक्ता समिति ने हैदरनगर स्टेशन पर किया धरना प्रदर्शन, रेलवे अधिकारियों के आग्रह पर नहीं किया चक्का जाम
रेल उपभोक्ता समिति हैदरनगर के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्र की वर्षों पुरानी रेल संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर हैदरनगर रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। दोपहर डेढ़ बजे तक आंदोलन चल रहा था। चक्का जाम की भी तैयारी थी लेकिन रेलवे अधिकारियों के आग्रह पर रेलवे ट्रैक बाधित नहीं किया गया।