गुरुवार को परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने के कारण समर्थन मूल्य पर गेहूं की तुलाई कार्य बाधित हो गया। तुलाई बंद होने से मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि वे सुबह से अपनी उपज बेचने के लिए मंडी में लाइन लगाए खड़े हैं।