लोहरदगा: शांति आश्रम में नगरपालिका निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता जागरूकता बैठक, बैलेट पेपर से मतदान की जानकारी दी गई
नगरपालिका निर्वाचन 2026 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे शांति आश्रम परिसर में मतदाताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की सही जानकारी देना था।