लोहरदगा: होटल न्यू लेक एवेन्यू में शिवकुमार अग्रवाल ने कहा, पत्रकारिता में लक्ष्मण रेखा का पालन ज़रूरी
जिला पत्रकार संघ लोहरदगा की ओर से बुधवार को शहर के होटल न्यू लेक एवेन्यू में मुख्यधारा की पत्रकारिता और वर्तमान चुनौतियां विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता की भूमिका, कार्य व्यवहार, फर्जी पत्रकारिता पर अंकुश और पत्रकारों की सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर गहन विमर्श हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड यूनियन