फतेहपुर: बकेवर के कंसमीरी में 3 माह की गर्भवती नवविवाहिता की जहर से मौत, भाई व चाचा ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप
जोनिहां निवासी शिवम ने अपनी बहन रानी की शादी दस मई 2025 में बकेवर थाना निवासी राहुल यादव के साथ की थी। बताते हैं कि कुछ माह तो ठीक-ठाक रहा बाद में ससुरालीजन दहेज में अपाचे बाइक व दो लाख रूपए की मांग को लेकर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर शनिवार की शाम पहले परिजनों ने उसे मारापीटा बाद में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसकी जानकारी जब रानी के