फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार पुलिस टीम ने माल गोदाम के सामने मौहल्ला आजाद नगर से फर्जी आधार कार्ड संग महिला सहित दो अभियुक्त दबोचे
थाना लाइनपार पुलिस टीम द्वारा षडयंत्र कर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर समूह से पैसा निकालने वाले अभियुक्तगण अंकुर पुत्र मोहनलाल व ऊषा पत्नी हरविलास को थाना लाइनपार पुलिस ने माल गोदाम के सामने मौहल्ला आजाद नगर से गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुआ। मेडिकल कराने के साथ अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।