नाला: मालडिहा में आग लगने से पांच किसानों का खलिहान में रखा धान जलकर नष्ट, दमकल ने आग पर पाया काबू
Nala, Jamtara | Jan 12, 2026 नाला प्रखंड के धोबना पंचायत अंतर्गत मालडीहा गांव में सोमवार को अपराह्न करीब 3 बजे अचानक आग लगने से पांच किसानों के खलिहान में रखा धान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के द्वारा भी आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि खलिहान में रखा धान काफी हद तक जल गया|