झालरापाटन: युवक ने पत्नी को कुएं में धकेला, हत्या का प्रयास, झालावाड़ के जीतापुरा गांव की घटना, ग्रामीणों ने बचाया
झालावाड़ के रटलाई थाना क्षेत्र के जीतापुरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को कुएं में धकेल कर हत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 9 बजे बताया कि गांव का निवासी राय सिंह अपनी पत्नी कंचन बाई को सिंचाई के बहाने खेत पर ले गया। और उसे कुएं में धकेल दिया।