कटनी ग्रामीण: रीठी-बरहटा सड़क बनी मुसीबत, बारिश में मार्ग तालाब बन गया
कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरहटा को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे पूरा मार्ग तालाब जैसा नजर आ रहा है। सड़क पर जलभराव और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है,