चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में नवजात की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अस्पताल प्रशासन ने गला घोटकर हत्या की आशंका जताई
Churu, Churu | Nov 7, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां एक नवजात की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने नवजात की गला घोटकर हत्या करने की आशंका जतायी हैं। हालांकि मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए नवजात के शव को मोर्चरी में रखवाया गया हैं। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा।