कटनी नगर: क्षत-विक्षत हालत में मिला अज्ञात महिला का शव, निवार चौकी के लखापतेरी की घटना,पुलिस कर रही शिनाख्तगी के प्रयास
माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवार चौकी क्षेत्र के लखापतेरी रोड पर एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। हाईवे एंबुलेंस 1033 की मदद से पॉलिथीन में पैक कर महिला के शव को आज शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे जिला अस्पताल के पीएम हाउस लाया गया महिला की शिनाख्तगी का प्रयास पुलिस कर रही है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। प्रयास जारी है।