धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के बहादरपुर रोड पर सड़क पर कार के सामने दौड़ता हुआ नजर आया गुलदार
Dhampur, Bijnor | Aug 20, 2026 स्योहारा क्षेत्र में बहादरपुर रोड पर बुधवार की देर रात सड़क पर कार के सामने एक गुलदार दौड़ लगाता हुआ नजर आया।कार सवारो ने इसका एक वीडियो बना लिया।गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाए जाने की मांग की है।