बदायूं: बदायूं सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने धूमधाम से मनाया
Budaun, Budaun | Jun 12, 2026 बदायूं के लोकप्रिय युवा सांसद आदित्य यादव के जन्मदिन के अवसर पर उनके सिविल लाइंस स्थित डीएम रोड आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। इस दौरान माननीय सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर सांसद जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।